नई दिल्ली, जनवरी 9 -- लक्ष्मी नगर ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस को एक डायरी हाथ लगी है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक पुलिस फोरेंसिक जांच के जरिए ये पता लगाने की कोशिश में है कि डायरी को किसने लिखा है और इसका केस से क्या संबंध है। जांच से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया कि डायरी में न केवल परिवार के रोजमर्रा के मामलों का रिकॉर्ड है, बल्कि इसमें केमिकल और नेक्सट लाइफ कॉन्सेप्ट (परलोक की अवधारणा) का भी जिक्र है। जांच में पता चला कि आरोपी यशबीर सिंह आर्थिक तंगी में था। पुलिस को पता चला कि परिवार ने कम से कम 11 लोगों से कर्ज लिया था। वहीं आरोपी के पिता धरमबीर ने दावा किया है कि उन्हें कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी। मृतकों की पहचान कविता (46) और मेघना (24) और मुकुल (14) के रूप में हुई है। मेघना लै...