आगरा, दिसम्बर 12 -- चंद्रनगर कॉलोनी बालूगंज निवासी लक्ष्मी देवी जैन (85) के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियों में रोशनी होगी। वह राज्यसभा सासंद नवीन जैन की सास थीं। शुक्रवार उनका निधन हो जाने पर परिवार के शैलेश जैन ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व महामंत्री राजकुमार जैन से नेत्रदान के लिए संपर्क किया। क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से एसएनएमसी की आई बैंक इंचार्ज डा.शैफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा, डॉक्टरों की टीम ने नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई। कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है। इसके लिए 9319809451 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.