आजमगढ़, अप्रैल 24 -- बिलरियागंज। बिलरियागंज के श्रीमती लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज अकबरपुर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिससे विद्यालय के अध्यापकों और छात्रों में खुशी का माहौल रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय के छात्र अभिषेक यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, ब्यूटी यादव ने 92.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, आर्यन यादव की 91.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिया गुप्ता ने 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान और शिखा यादव ने 90.83 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय के शुभम विश्वकर्मा ने 82.4 प्रतिशत अंक ,सचिन नायक ने 82. 2 प्रतिशत और अंश यादव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आर्दश उच्च विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत प्रधानाचार्य मिथिल...