मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता लक्ष्मी चौक पर शौचालय निर्माण में गुणवत्ता में गड़बड़ी की शिकायत की जांच होगी। अगर जांच में तकनीकी खामी मिली तो संबंधित क्षति की राशि जेई के वेतन से वसूल होगी। नगर निगम बोर्ड की बैठक में शनिवार को मामला उठने पर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने सदन को यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- लक्ष्मी चौक पर शौचालय निर्माण की होगी जांच होगीजांच की प्रक्रिया शौचालय निर्माण में तकनीकी खामी को लेकर बैठक में माहौल गरमा गया। लेवलिंग, मिट्टी के अंदर बीम व अन्य स्तरों पर गड़बड़ी की बात उठी। नाराजगी जताते हुए मेयर निर्मला देवी ने कहा कि निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। इसपर उन्हें बताया गया कि मौके पर निगम के इंजीनियर ने जाकर जांच की है। तब मेयर ने पूछा कि पहले इंजीनियर ने क्यों नहीं मॉनिटरिंग की। यह स्थि...