मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक पर एक 13 वर्षीय किशोर मंगलवार की सुबह भटकता मिला। थाने पर लेजाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम अंकुश कुमार, पिता का नाम सुनील पासवान और घर खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र का राटन गांव बताया। थानेदार विपिन रंजन ने बच्चे के स्थानीय थाने की पुलिस से संपर्क कर उसकी बरामदगी की बात बताई। देर शाम उसके परिजन पहुंचे तो किशोर को उनके सुपुर्द किया गया। किशोर ने कहा कि सात दिन पहले वह भटक कर पटना चला गया। वहां एक व्यक्ति मिला। वह उसको मुजफ्फरपुर ले आया। जंक्शन पर उतरने के बाद उसको किसी दूसरी जगह पर ले जा रहे थे, लेकिन मौका देखकर वह फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...