गोड्डा, जनवरी 10 -- गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने लक्ष्मी चक्रवर्ती को जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है। इससे पहले वे जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहीं। उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए लक्ष्मी ने संगठन की मजबूती पर काफी कार्य किया है। हमेशा संगठन के कार्यों में बढ़ चढ़कर शामिल रहती हैं और अपनी बातों को बेबाकी के साथ रखती हैं। वे गोड्डा पूर्वी से जिला परिषद उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी है। सदैव सामाजिक कार्यों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और इनको अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.