रुडकी, मई 9 -- रुड़की, संवाददाता। पूर्वांचल एकता समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली रोड स्थित एक फार्महाउस में श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ का शनिवार देर शाम भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री प्रदीप बत्रा ने समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा हर साल तमाम सामाजिक कार्य आयोजित किए जाते हैं। जो समाज के लिए उल्लेखनीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...