बलिया, अप्रैल 25 -- बांसडीह। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बालापुर में शुक्रवार को गणित क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा पांच की लक्ष्मी राजभर प्रथम, कक्षा चार की नंदनी राजभर द्वितीय व अरुण कुमार गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को अतिथियों ने मेडल, रामानुजन स्मृति शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डा घनश्याम चौबे ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। इस मौके पर एहसानुल हक,अरुण कुमार सिंह, विवेक सिंह, ओंकार नाथ पाण्डेय, सुरेश वर्मा, अवनीश सिंह,अनिल सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- दीनबंधु उच्च व मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- निरंतर आगे बढ़ते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.