मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ज्योति तिराहे के निकट टप्पेबाजों ने एक महिला से कानों के कुंडल और मंगलसूत्र उतरवा लिया। टप्पेबाजों ने महिला को पहले अपने झांसे में लिया और उसके घर में संकट को दूर करने के लिए सोने के आभूषण उतरवा लिए। बाइक सवार टप्पेबाज आभूषण लेकर चले गए। इसके कुछ देर बार महिला को महसूस हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। सीओसिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रघुराज सिंह शुक्रवार को अपनी दो बच्चियों के साथ ज्योति तिराहे के पास स्थित कंप्यूटर सेंटर पर काम से गई थी। दोपहर में जब वह वापस लौट रही थी। तभी ज्योति तिराहे के ही समीप दो बाइक सवार टप्पेबाजों ने लक्ष्मी देवी को रोक लिया। टप्पेबाजों ने लक्ष्मी को उसके घर पर लक्ष्मी का संकट बताकर झांसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.