मथुरा, दिसम्बर 25 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर कानपुर देहात की सीडीओ लक्ष्मी एन को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार की शाम लक्ष्मी एन ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का चार्च ले लिया। इसके बाद ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। मंगलवार को योगी सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बनाया है। उनके स्थान पर कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन को विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया है। लक्ष्मी एन 2019 बैच की आईएएस हैं। वह आगरा और कानपुर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा वर्तमान में सीडीओ कानपुर देहात के पद पर तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.