लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ शिक्षकों ने दिया धरना
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में स्टाफ एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्राचार्य के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शन में दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) की टीम और एकेडमिक काउंसिल के कई सदस्य भी शिक्षकों के समर्थन में शामिल हुए।डूटा के सचिव बिमलेंदु तीर्थंकर के अनुसार, शिक्षकों की प्रमुख मांग स्टाफ काउंसिल की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने और उसकी समितियों का लोकतांत्रिक तरीके से गठन करने की थी। धरने में शिक्षकों के अवकाश और पदोन्नति से जुड़े मामलों को भी उठाया गया।बताया गया कि धरने के दौरान प्राचार्य ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शाम को धरना समाप्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.