महाराजगंज, जून 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। अस्पताल में दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर गैरहाजिर पाए गए और उनके कार्यों में लापरवाही भी सामने आई। इस पर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से दोनों कर्मियों का एक-एक माह का वेतन बाधित करने का आदेश दिया और उनके खिलाफ स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस जारी किया। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए औचक निरीक्षण होता रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.