जमुई, मई 4 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता मलयपुर वन क्षेत्र के कोहबरवा वन परिसर के विभिन्न क्षेत्र में लकड़ी माफिया द्वारा धड़ल्ले से हो रहा है वनों की अवैध कटाई। जिन क्षेत्रों में कटाई हो रही है। वह कोहबरवा वन परिसर के दक्षिणी भाग का क्षेत्र बताया जाता है। जिसमें ठाढी, दिग्घी, सबलपुर का क्षेत्र का नाम शामिल है। जो बांका और मुंगेर जिला के सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। जिसे जानकर भी जिम्मेदार उदासीन बने हैं। जिसे वन कर्मियों और लकड़ी माफिया के गठजोड़ का परिणाम कहा जाय तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। जानकारी के अनुसार कोहबरवा वन परिसर को दो भाग में विभाजित किया गया है। जहां वर्तमान में दो फॉरेस्टर पदस्थापित हैं। जिसमें वन परिसर के उत्तरी भाग में फॉरेस्टर सुमित राज और दक्षिणी भाग में फॉरेस्टर सुमित कुमार को पदस्थापित किया गय...