कटिहार, जून 7 -- सेमापुर । संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब जाने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर अवैध कब्जे के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वही गुरुद्वारा के प्रधान गुरविंदर सिंह और उप प्रधान भगत सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मंदिर के सामने सरकारी आम रास्ते पर अवैध कब्...