लक्ष्मीपुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा सड़क का होगा सीमांकन, अतिक्रमण हटाने की तैयारी
कटिहार, जून 13 -- सेमापुर, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इस संबंध में अंचलाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर सड़क के सीमांकन का आदेश दिया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार भगत सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि सड़क के किनारे किए गए निर्माण कार्य के कारण सड़क संकीर्ण होती जा रही है। इससे बड़ी बसों एवं अन्य वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है।मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी ने 17 जून 2026 को सड़क सीमांकन की तिथि निर्धारित की है। पत्र में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीपुर एवं अंचल अमीन को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि को स्थल पर पहुंचकर सड़क का सीमांकन करें और अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.