शामली, अप्रैल 9 -- चौसाना। लक्ष्मीपुरा में एक किसान के खेत मे स्थित ट्यूबवैल से 35 मीटर केबिल व स्टार्टर ,कटआउट सहित अन्य सामान को बदमाशों ने चोरी कर लिया। सुबह होने पर किसान अपने खेत मे पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। किसान का कहना है कि हमने कबाडियों के यहॉ तलाश की लेकिन कोई सुराग नही मिला। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव लक्ष्मीपुरा मे जसवंत सिंह के खेत में बदमाशों ने टयूबवैल पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीडित किसान का दावा है कि बदमाशों ने टयूबवैल पर लगे 325 मीटर केबिल को चोरी करने के साथ स्टार्टर व कटआउट के सेटअप को भी चोरी कर लिया। सुबह होने पर घटना से दहशत फैल गई। इसके बाद किसानो ने मिलकर चोरी किए गये सामान की तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगने पर पीडित ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर मुकदमा दर्ज करा...