दुमका, मार्च 7 -- दुमका के बांधपाड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक स्थल पर 8 मार्च से 15 मार्च तक श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण यज्ञ सह श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कथा व्यास परमपूज्य स्वामी श्रीरामचन्द्राचार्य जी महाराज (स्वामी आनन्दानंद जी महाराज) होंगे। 8 मार्च 2026, रविवार को सुबह 7:00 बजे शुभ कलश शोभा यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 8 मार्च से 14 मार्च तक प्रतिदिन पूर्वाह्न में श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण यज्ञ तथा अपराह्न 3 बजे से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का प्रवचन होगा। 15 मार्च 2026 को पूर्णाहुति, कलश विसर्जन, प्रसाद वितरण एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.