जामताड़ा, मार्च 6 -- लक्ष्मीनारायण महायज्ञ स्थल का विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन नाला, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुमीरदाहा मौजा स्थित यज्ञ मंडप परिसर में 24 मार्च से शुरु होने वाले 9 दिवसीय महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को पुरोहित सुशील भट्टाचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ झारखंड विस अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने भूमि पूजन किया। उक्त धार्मिक कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में आमंत्रित अतिथि एवं सदस्य उपस्थित रहे। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह व्याप्त है। विस अध्यक्ष ने कहा कि सामुहिक भागीदारी से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सफल होगा। अत: बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से मन में सकारात्मकता, सहयोग की भावना विकसित होने के साथ-साथ नई स्फूर्ति का संचार होता है। ज्ञात हो कि 23 मार्च क...