जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- गोलमुरी न्यू केबुल टाउन में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को भक्ति और आस्था का माहौल रहा। जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित महायज्ञ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पंच कुंडीय यज्ञशाला में बनारस से आए पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 आचार्यों ने वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया। हवन, पूजन और परिक्रमा में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संध्या में मनोज मिश्रा दाऊजी, उमेश शास्त्री और हिमांशु महाराज ने संगीतमय कथा से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। भजन मंडली ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- भव्य झांकी एवं भक्ति जागरण के साथ भगवत कथा का समापन यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके ...