लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा
जमशेदपुर, जून 5 -- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बर्मामाइंस स्थित लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों की शिकायतों के बाद किए गए निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी सामने आई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि भीषण गर्मी के बावजूद पर्याप्त पंखों की व्यवस्था नहीं है। कई जरूरी दवाइयों का अभाव है, बेडशीट उपलब्ध नहीं हैं और उपचार से जुड़े कई उपकरण खराब पड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना संभव नहीं है।विधायक ने सिविल सर्जन और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने, खराब उपकरणों की मरम्मत कराने और आवश्यक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.