जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- लक्ष्मीनगर बस्ती में एक वर्ष से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आ गया। बस्ती वासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके विरोध में बस्तीवासियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए कागज की नाव बनाकर नाले के पानी में बहाया और हमारी विधायक लापता हैं जैसे नारे लगाए। लोगों का आरोप है कि नाले का पानी सड़क पर बहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार लिखित आवेदन सौंपा गया। चार...