वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। लक्ष्मी कुंड के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट में अनियमिताएं पकड़ी गई हैं। नगर निगम की ओर से सीएसआर फंड से 3.57 करोड़ रुपये इस कार्य में खर्च किया गया है। कार्यदायी संस्था ने खंभों और दीवारों की बिना मरम्मत किए ही रंगरोगन कर दिया। सोमवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी पर सामान्य विभाग के अधिकारियों समेत कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। निरीक्षण में सामने आया कि कुंड के चारों ओर स्थित पुराने खंभों की न तो ठीक से सफाई की गई और न ही उनकी मरम्मत हुई। धूल और गंदगी के ऊपर ही पेंटिंग कर दी गई। इसके अलावा जो नए पत्थर लगाए गए हैं उनमें पानी का रिसाव हो रहा है। महापौर ने कहा कि यदि कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित संस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.