लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में भंडारे के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
देहरादून, अप्रैल 26 -- देहरादून। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भंडारा किया गया। मंदिर समिति ने बताया कि सुबह रूद्र यज्ञ के साथ पूजा अनुष्ठान किया गया। हर साल की तरह सालाना भंडारा किया गया। मंदिर में पूरे दिन भक्तों की आवाजाही बनी रही। दूर दराज से भक्तगण भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे व भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान करीब आठ से दस हजार भक्त में आए और भंडारे में शामिल हुए। भक्तों ने दर्शन कर भजन किए व परिवार की खुशहाली की कामना की। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के महंत भारत भूषण भारती, कल्पना भारती, समिति के अध्यक्ष पंकज, पूर्व प्रधान मूलचंद सिर्सवाल,पंडित जीवन प्रकाश शुक्ला, विमलेश देवी, संजय, अनिल पंडित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.