लक्ष्मण सिंह अध्यक्ष और देवेश भट्ट महामंत्री चुने गए
हल्द्वानी, मई 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। महानगर टेंट व्यापार संगठन हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी के चुनाव में लक्ष्मण सिंह को अध्यक्ष, देवेश भट्ट को महामंत्री और चंदन शाह को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन के अन्य पदों पर नियुक्तियों के लिए सदस्यों से नाम एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी। रविवार को जगदंबा नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संगठन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक का संचालन धीरज पांडे ने किया, जबकि मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में भोलादत्त भगत और हरजीत सिंह सच्चर ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन एवं प्रदेश संरक्षक प्रकाश भट्ट, जिला अध्यक्ष विमल तोलिया, महामंत्री गोपाल भट्ट तथा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य नवीन पांडे (सन्नू भाई) और भगवती प्रसाद पांडे उपस्थित रहे। बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.