नई दिल्ली, मार्च 21 -- 20 मार्च को सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने BCCI के कमेंट्री पैनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पर संगीन आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने 23 साल तक कमेंट्री की, लेकिन उन्हें टॉस प्रेजेंट या पिच रिपोर्ट का मौका नहीं दिया गया। यहां तक कि रवि शास्त्री जब टीम इंडिया के कोच थे, तब भी वे कमेंट्री रूम तक ही सीमित रहे। रंगभेद का आरोप उन्होंने बोर्ड पर लगाया था, लेकिन अब अगले ही दिन यानी 21 मार्च को एक और पोस्ट उन्होंने किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बोर्ड के एक शख्स के साथ उनकी नहीं बनी। एक्स पर जब लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के रिटायरमेंट की चर्चा हुई तो फैंस ने बीसीसीआई को घेरा। ऐसे में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.