लक्ष्मण लमगड़िया बने अपर निजी सचिव
हल्द्वानी, सितम्बर 16 -- हल्द्वानी। ओखलकांडा (बेडचुला) के सुनी गांव और हाल रामपुर हल्द्वानी निवासी लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा में 28वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2001 में पिता हरीश सिंह लमगड़िया के निधन के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्ड आया मां ने उनका पालन-पोषण किया। एमबीइंटर कॉलेज व कुमाऊं विवि से शिक्षा ली है। सफलता पर उनको एक्सीलेंट शॉर्टहैंड संस्थान आरपी जोशी और उनके मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.