अल्मोड़ा, मई 29 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। जौरासी में रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर हुआ। धनुष तोड़े जाने से आक्रोशित परशुराम और लक्ष्मण के संवाद ने खूब तालियां बटोरीं। राम विवाह के साथ बारात विदाई के मनमोहक दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही रहे। दूरस्थ क्षेत्र की रामलीला मंचन के लिए विभिन्न शहरों से पहुंचे प्रवासियों का आभार जताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...