प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। प्रयागराज में चल रही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए पहुंचे रामानंद सागर कृत रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने गुरुवार की सुबह इंस्टाग्राम पर अकबर के किले में स्थित समुद्रकूप का वीडियो अपलोड किया। साथ ही लिखा कि इस पुण्य धरती पर जाने के दौरान मुझे समुद्रकूप का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। उस पुण्य स्थान का जल प्राप्त हुआ, जिसका स्वाद नारियल पानी के जैसा है। इसकी एक शीशी मैं अपने साथ लेकर आया हूं। यह भी पढ़ें- हमारे वाले सनातन विरोधियों के सामने अड़े हैं : धीरेंद्र शास्त्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...