लक्ष्मण निषाद हत्याकांड में लापरवाही पर चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित
बस्ती, जून 25 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में हुए चर्चित लक्ष्मण निषाद हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी रखौना और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। दोनों पर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पुलिस विभाग की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती ने क्षेत्राधिकारी रुधौली की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन चौकी प्रभारी रखौना उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह तथा चौकी पर बीपीओ के पद पर तैनात आरक्षी अमरजीत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
जांच में लापरवाही जांच में सामने आया कि क्षेत्र में विवाद और मारपीट की घटनाओं की जानकारी होने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.