लक्ष्मण चौक में दूध लेने गए व्यक्ति से मारपीट
देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून। लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र इलाके में दूध लेने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पार्क रोड निवासी सतीश कुमार सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते चार अप्रैल की सुबह करीब सवा आठ बजे वह वर्मा क्वार्टर के पास दूध लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद उनके ही इलाके के अनिल काम्बोज ने उनके साथ अचानक मारपीट शुरू कर दी। आरोपी काफी समय से उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि अनिल ने सतीश को भद्दी गालियां दीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- गाड़ी साइड करने के विवाद में युवक पर हमला शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि पीड़ित सतीश कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल काम्बोज के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.