हरिद्वार, जून 9 -- बहादराबाद, संवाददाता। ग्राम लक्ष्मणपुर में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति में गंदा और काला पानी आने की समस्या का समाधान हो गया है। जल संस्थान की टीम ने लगातार 48 घंटे तक अभियान चलाकर पाइपलाइन और टंकियों की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया। ग्रामीणों के अनुसार आत्मलपुर-बोगला जलापूर्ति योजना से जुड़े क्षेत्र में लंबे समय से दूषित पानी आ रहा था। शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से गांव में साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि टंकियों और पाइपलाइन की सफाई के बाद अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लक्ष्मणपुर में 48 घंटे बाद पहुंचा स्वच्छ पेयजल अवर अभियंता सीम...