देहरादून, मार्च 11 -- विकासनगर। लक्ष्मणपुर में बुधवार सुबह करीब सात बजे दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार चालक अचानक तेज गति से आ रही दूसरी कार के सामने आ गया, जिससे दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही भी काफी रहती है। इस दौरान पैदल चल रहे लोगों और स्कूली बच्चों का भी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में गनीमत रही कि हादसे में कोई पैदल यात्री या बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर बाजार चौकी ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...