वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, संवाद। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लक्ष्मणपुर में हर हाल में सीवर समस्या का समाधान होना चाहिए। रविवार सुबह नारायणपुर वार्ड के लक्ष्मणपुर में सीवर लाइन बिछाने में देरी पर उन्होंने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्राथमिकता पर काम कराने का निर्देश दिया। एके शर्मा से स्थानीय लोगों ने सीवर समस्या से जुड़ी शिकायत की। पार्षद संदीप रघुवंशी ने कहा कि जलकल विभाग में कई बार पत्र दिया गया लेकिन केवल आश्वासन मिला। जिस पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट को 15वें वित्त में शामिल कर पूरा कराने का निर्देश दिया। नगर विकास मंत्री ने सफाई व्यवस्था के संबंध में अपर नगर आयुक्त सविता यादव से पूछताछ की। लक्ष्मणपुर में उन्होंने सफाई कर्मचारियों अनिल कुमार और सनोहर से संवाद किया। उनके कंधों पर हाथ रखकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.