गिरडीह, अप्रैल 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के लक्ष्मणटुंडा में 17 से 25 अप्रैल तक नौ दिवसीय श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ की शुरुआत 17 अप्रैल को भव्य जलयात्रा के साथ होगी। प्रातः 7 बजे मां दुर्गा मंदिर स्थित यज्ञ मंडप से श्रद्धालु जलयात्रा के लिए रांगामाटी और गटीगढ़ा होते हुए हजारों की संख्या में जमुनिया नदी (उत्तरवाहिनी) पहुंचेंगे। वहां वैदिक विधि-विधान के साथ पवित्र जल उठाकर पुनः मंदिर परिसर में लौटेंगे। इस जल से यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। नौ दिनों तक चलनेवाले इस धार्मिक कार्यक्रम में ...