जहानाबाद, मार्च 7 -- गंभीर अवस्था में पीएमसीएच हुआ रेफर बर निकाशी के दौरान की गई थी हर्ष फायरिंग डीजे पर नाच कर रहे लोगों को देखने गया था युवक घोसी, निज़ संवाददाता। ओकरी ओपी के लक्षण बीघा गांव में शनिवार की देर शाम हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय मुकेश कुमार पिता विजेंद्र प्रसाद ग्राम खेमचंद बीघा के रूप में की गई है। घटना के बाद घायल युवक को इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस सिलसिले में घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि युवक की गोली लगने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर वे स्वयं घटनास्थल पर जांच को लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच के...