कन्नौज, अगस्त 18 -- कन्नौज, संवाददाता। टीबी उन्मूलन अभियान को गांवों तक पहुंचाने के लिए अब युवा स्वयंसेवकों को जागरूकता की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला क्षय रोग विभाग और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला क्षय रोग केंद्र, ग्वाल मैदान में पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें जिले के चयनित पांच गांवों के माय भारतt स्वयंसेवकों को टीबी की पहचान, जांच, उपचार और सामुदायिक जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने पहले सत्र में स्वयंसेवकों को टीबी से बचाव, समय से जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- टीबी के खिलाफ गांव-गांव दस्तक देंगे युवा, 24 से शुरू होगा घर...