लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, संवाददाता।अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत गुरुवार को आधी आबादी को दें बेहतर सेहत का उपहार विषयक स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित हुई। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) की मदद से आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बीना राय ने किया। यहां केजीएमयू के क्वीन मेरी की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता देव ने कहा कि इंटरनेट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखकर मिलते-जुलते लक्षणों के आधार पर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर सेवन करना घातक हो सकता है। इसलिए प्रशिक्षित और अनुभवी चिकित्सकों की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करें।पीएसआई इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने कहा कि नारी उत्थान के लिए किये गए तमाम प्रयासों का ही नतीजा है कि आज आधी आबादी र...