देहरादून, मार्च 12 -- लक्की पराशर की घातक गेंदबाजी(7 विकेट) के चलते आयुष क्रिकेट एकेडमी ने देहरादून अंडर-19 जिला लीग में नौटियाल क्रिकेट एकेडमी को 161 रनों से पराजित किया। अन्य मुकाबले में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से चल रही देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग में गुरुवार को तीन मैच खेले गए। जीडी गोयनका क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में आयुष क्रिकेट एकेडमी और नौटियाल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 161 रनों से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 38.2 ओवर में 241 रन बनाए। जिसमें उदित रतूड़ी ने 99, आशु सोरेन ने 31, आर्यन चौहान ने 21, पुलकेस ने 20 रन बनाए। नौटियाल क्रिकेट एकेडमी के लिए अयान अली, लक्ष्य कैंतुरा व आदित्य नेगी ने दो-दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.