हरदोई, मार्च 22 -- मल्लावां, संवाददाता। कस्बे के सदाह तालाब पर पायोनियर बीज कंपनी की ओर से किसानों के लिए लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। लकी ड्रॉ के माध्यम से करीब 50 किसानों के नाम चयनित किए गए, जिन्हें विभिन्न उपहार दिए गए। महमूदपुर के किसान राजू को शॉल, धन सिंह पूर्वा के किसान मानसिंह को हेलमेट तथा मुर्तजा कुल्लीपुर के पारुल यादव को साइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में ए.के. शुक्ला द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर कंपनी के क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार पटेल, पवन कुमार, बबलू कुशवाहा, प्रदीप यादव रिटेलर, धर्म सिंह, जितेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.