बगहा, अप्रैल 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। मधुबन छावनी चौक स्थित चित्रलेखा शॉपिंग मॉल में बुधवार को एनिवर्सरी वीक के अवसर पर लकी ड्रॉ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लकी ड्रॉ के परिणाम की घोषणा होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजेताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और उन्हें उनके आकर्षक इनाम प्रदान किए गए। लकी ड्रा के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार के रुप में एलईडी टीवी गामोद सिंह को मिला। द्वितीय पुरस्कार में वॉशिंग मशीन अनामिका कुमारी को मिला। जबकि तृतीय पुरस्कार के रुप में वॉटर प्यूरिफायर धर्मनाथ प्रसाद को मिला। इस मौके पर मॉल प्रबंधन ने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही यह आयोजन सफल हो पाया।...