नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- UPSC Success Story: हौसले अगर बुलंद हों, तो शारीरिक अक्षमता कभी भी सपनों के आड़े नहीं आती। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) पटना के एक पूर्व छात्र ने इस बात को सच कर दिखाया है। पूर्व छात्र का नाम मानवेंद्र सिंह है जिनकी उम्र 24 वर्ष है। मानवेंद्र ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग सेवाओं में शुमार इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2025 में ऑल इंडिया 112वीं रैंक हासिल की है। ये परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी हर साल आयोजित करता है। मानवेंद्र 'सेरेब्रल पाल्सी' नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर की हलचल और मांसपेशियों पर उनका नियंत्रण कम रहता है। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में पूरे भारत में 112वीं रैंक हासिल की है। सिर्फ 6 महीने की उम्र में इस बीमारी ने उन्हें अपनी चप...