लकवाग्रस्त होने से वनश्रमिक स्कूटी से गिरकर हुआ अचेत
लातेहार, जून 16 -- बेतला प्रतिनिधि। बेतला में पिछले कई वर्षों से कार्यरत वनश्रमिक सह चालक कामता सिंह मंगलवार को अचानक लकवाग्रस्त हो जाने से पार्क मेन गेट के पास अपने स्कूटी से गिरकर अचेत हो गया। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें क्वार्टर पहुंचाया गया। इसकी सूचना पाकर डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना तत्काल वहां पहुंचे और लकवाग्रस्त कामता सिंह को ईलाज के लिए विभागीय वाहन से मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया। इसबारे में परिजनों ने बताया कि कामता मंगलवार को कुटमू चौक से सब्जी खरीकर स्कूटी से अपना क्वार्टर बेतला लौट रहे थे। इसी दौरान पार्क मेन गेट के पास अचानक लकवाग्रस्त हो जाने से स्कूटी से गिरकर अचेत हो गए। यह भी पढ़ें- बेतला का आरओ खराब, पेयजल संकट यह भी पढ़ें- रेंजर से वार्ता के लिए झारखंड वनश्रमिक यूनियन की बेतला शाखा ने ज्ञापन सौंपा
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.