हरिद्वार, जनवरी 11 -- कनखल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पैरालिसिस से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल के लिए रखे गए युवक ने ही उनके बैंक खातों से लाखों रुपये की रकम हड़प ली। आरोपी ने पीड़ित की असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए उसकी जानकारी के बिना मोबाइल में यूपीआई अकाउंट बनाकर 11.27 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। विष्णु गार्डन कनखल निवासी सुलोचना ने पुलिस को बताया कि उनके पति वेद प्रकाश वर्मा को 2023 में पैरालिसिस हो गया था। इसके चलते वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो गए। उनकी देखभाल के लिए प्रमोद कुमार को वेतन पर रखा गया। वह मूल रूप से मल्ला गांव ऊंचाकोटे नैनीताल का है। वर्ष 2022 से अपनी बहन पार्वती और एक नाबालिग लड़की के साथ किराये पर रह रहा था। इसी दौरान उसने वेद प्रकाश के मोबाइल का दुरुपयोग कर बिना जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.