गुमला, जून 29 -- कामडारा। बाल विकास परियोजना कार्यालय, कामडारा में सोमवार को सीडीपीओ मेविश मुंडू ने लकवाग्रस्त महिला बासुमती देवी को व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर मिलने के बाद महिला और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, जिप सदस्य दीपक कुंडलना ने कुछ दिन पहले बासुमती देवी की परेशानी को देखते हुए सीडीपीओ से उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की मांग की थी। मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को महिला को व्हीलचेयर सौंप दी गई। मौके पर जिप सदस्य दीपक कुंडलना, बाल विकास परियोजना कार्यालय की सुपरवाइजर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...