लकड़ी से लदी पांच बाइकों को किया सीज
रुद्रपुर, मार्च 23 -- सितारगंज। दक्षिणी जौलासाल रेंज में वन विभाग की गश्ती टीम ने पांच बाइकों को जब्त किया है। रविवार की रात्रि में रेंजर महेश महेश जोशी के नेतृत्व में वन दरोगा शेर सिंह बोहरा, त्रिलोक सिंह बोरा, मोनेंद्र सिंह, योगेश गिरी, नीतू, रीना ने रात्रि गस्त के दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में लकड़ी लादे बाइकों को जंगल में देखा। वन कर्मियों को देख बाइक सवार अपनी बाइकों को छोड़कर रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। वन कर्मियों ने बाइकों व लकड़ी को कब्जे में लेकर सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में वन परिसर में खड़ा कर दिया है। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि बाइकों के नम्बर के आधार पर बाइक स्वामियों का पता किया जा रहा है। वन अधिनियम के तहत आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई होगी। बाइकों को सीज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.