बांदा, अगस्त 11 -- बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में दर्जी को पहले ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। इसके बाद गिरने पर उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरेह निवासी विकास कुमार ने बताया कि उसके पारिवारिक चाचा 50 वर्षीय गया प्रसाद दर्जी का काम करते हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की जमुनीपुरवा वाली रोड से अपने घर जा रहे थे, तभी वहां से लकड़ी से भरा ट्रैक्टर उनके बगल से गुजरा, इस दौरान उनके सिर में लकड़ी लग जाने से वह गिर पड़े। ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन और ग्रामीणों ने...