लकड़ी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली किशोरी की जान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- शमसाबाद। खेत से जानवरों के लिए चारा लेने गई एक 14 वर्षीय किशोरी की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है ।
घटना का विवरण नगर के मोहल्ला मुबारकपुर निवासी मलखान सिंह की पुत्री निमती, जो कक्षा 7 की छात्रा थी, अपनी सहेलियों दिव्या और नीलू के साथ खेत से चारा लेने गई थी। शाम के समय रोशनाबाद-पसियापुर डामर मार्ग पर रोशनाबाद की ओर से अवैध कटान की लकड़ी लादकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का पहिया किशोरी के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रॉली में लदी लकड़ियां भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.