लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मां-बेटी घायल
रुडकी, जून 9 -- झबरेड़ा, संवाददाता। मंगलौर मार्ग पर ग्राम अकबरपुर के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी घायल हो गईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कस्बा झबरेड़ा निवासी मीना देवी अपनी बेटी पायल के साथ स्कूटी से किसी कार्य से रुड़की जा रही थीं। जैसे ही वे ग्राम अकबरपुर के निकट पहुंचीं, उनकी स्कूटी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में मां-बेटी स्कूटी सहित सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मां-बेटी घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.