बलिया, जून 23 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सोनबरसा से पशु अस्पताल तक जाने वाले मार्ग पर ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे पिचिंग कार्य को नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि रूकवा दिया।बैरिया-मांझी मार्ग पर सोनबरसा से राजकीय पशु अस्पताल मार्ग के पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन से कार्य में मानक की अनदेखी की शिकायत की थी। इस आधार पर मंटन वर्मा मंगलवार को मौके पर पहुंचे और कार्य का जायजा लिया। उन्होंने एक लकड़ी से खोदना शुरू किया तो पूरी पिच उखड़ गई। उन्होंने तत्काल काम रोकवाने के साथ ही इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की।बताया जा रहा है कि विधायक निधि से इस सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि सड़क पर गिट्टी की काफी पतली परत गिराकर बिना तारकोल डाले पिच किया जा रह...