गौरीगंज, मई 1 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के बाजगढ़ निवासी राजीव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को सार्वजनिक भूमि पर गिरी महुआ की डाल को गांव के ही सुरेश कुमार, शनि, अमित व राजकुमार उठा कर ले जा रहे थे। जिसे उनकी पत्नी रेखा ने रोका तो चारों ने उनकी पत्नी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब वह अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उन दोनों की भी लाठी डंडों से पिटाई की। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...